वार्ता:मुख्य पृष्ठ

विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से

Dharm (वार्ता | योगदान)ने किया हुवा १५:०६, २५ सितम्बर २००८का अवतरण
(फर्क) ← पुराना संशोधन | वर्तमान संशोधन (फर्क) | नया संशोधन → (फर्क)
यहां जाईयें: नेविगेशन, ख़ोज

सबसे पहले तो परीक्षण की इतनी अच्छी जानकारी देने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया. एक सवाल - क्या इस विकी पर प्रयोक्ता अपने पन्ने बना कर भी परीक्षण कर सकेंगे?

पन्ने पर कुछ व्याकरण की ग़लतियाँ/टाइपो हैं, सुधार लें. है और हैं के बीच काफ़ी कन्फ्यूजन लगता है.

अनुक्रम

[संपादित करें] पहले है की जगह हैं (या अतिरिक्त बिंदी) की ग़लतियाँ

स्वागत हैं - स्वागत है

महत्वपूर्ण हैं! - महत्वपूर्ण है!

ज़रूरी नहीं हैं - ज़रूरी नहीं है

दूसरा परीक्षण हैं - दूसरा परीक्षण है

दिया गया हैं - दिया गया है

मिल सकती हैं - मिल सकती है

जा सकता हैं - जा सकता है

किया गया हैं - किया गया है

बताया गया हैं - बताया गया है

होता हैं? - होता है?

प्रसारित करता हैं - प्रसारित करता है

अनुकूल बनाता हैं - अनुकूल बनाता है

बना रहता हैं - बना रहता है

सकती हैं - सकती है

एक "path" प्रदर्शक शामिल हैं - एक "path" प्रदर्शक शामिल है

का एक महत्वपूर्ण पहलू हैं - का एक महत्वपूर्ण पहलू है

कार्यक्षेत्र से बाहर हैं - कार्यक्षेत्र से बाहर है

एक स्पष्ट भाग हैं - एक स्पष्ट भाग है

टिप्पणीयों का स्वागत हैं - टिप्पणियों का स्वागत है

निकाल् पाएँ - निकाल पाए

[संपादित करें] यहाँ बिंदी होनी चाहिए पर गायब है

आपको यहाँ तक लायॆ है। - आपको यहाँ तक लाये हैं।

इस पेज पर लाते है - इस पेज पर लाते हैं

के अभ्यस्त है - के अभ्यस्त हैं

परीक्षण करे - परीक्षण करें

भूले नहीं! - भूलें नहीं!


[संपादित करें] और कुछ टाइपो

लक्ष - लक्ष्य

अंतर्राष्ट्रीयकरण - अंतरराष्ट्रीयकरण

प्रर्दशित - प्रदर्शित

हाँलाकि - हालाँकि

नज़दिकी - नज़दीकी

टिप्पणीयों - टिप्पणियों

--V9y १३:४२, १५ अक्टूबर २००७ (UTC)

[संपादित करें] हिन्दी कड़ियों के कुछ जांच परिणाम...

मैंने कुछ जांच परख विंडोज तंत्र में इन तीन हिन्दी नाम वाली कड़ियों से की.

परिणाम कुछ यूँ रहे -

यहां मुख पृष्ठ पर जो तीन कड़ियाँ दी गई हैं, उनमें से प्रारंभ की दो कड़ियाँ ऑपेरा ब्राउजर से खुल गईं. तीसरी नहीं खुली. ब्लैंक पेज दिखाता रहा. कोई चेतावनी संदेश या त्रुटि संदेश नहीं मिला.

इन कड़ियों को मैंने माइक्रोसॉफ़्ट वर्ड 2003 में एक शब्द पर कड़ी बनाया तो मेरा डिफ़ॉल्ट ब्राउजर फॉयरफ़ॉक्स नहीं खोल पाया व चेतावनी संदेश आया कि ये लिंक गलत हैं. जबकि इन कड़ियों को फॉयरफ़ॉक्स में पता पट्टी में सीधे नकल कर चलाया गया तो लिंक खुल गए. फॉयरफ़ॉक्स में तीनों ही लिंक पता पट्टी में डालने से खुल गए.

लिनक्स तंत्र में कॉन्करर व एपीफेनी ब्राउज़रों में परीक्षण आवश्यक है. यदि आपने कुछ जांच परख की है तो यहाँ जोड़ें.

अद्यतन _ आज मैंने कुछ जांच परख लिनक्स तंत्र में की. फ़ॉयरफ़ॉक्स में तीनों कड़ियाँ आसानी से क्लिक करने पर खुल गईं.

कॉन्करर में क्लिक करने पर शुरू की दोनों कड़ियाँ खुल गईं, परंतु तीसरी कड़ी में निम्न त्रुटि आई _


http:??????.???????/ को लोड करने में त्रुटि हुई: कोई होस्टनाम उल्लेखित नहीं है.


पता पट्टी में, जाहिर है होस्ट नाम प्रश्नवाचक चिह्न ही दिखा रहा था.

एपिफेनी ब्राउजर जो कि मोजिल्ला का गीको इंजिन इस्तेमाल करता है, बढ़िया चला व तीनों ही पतों को उसने खोल लिया. पाठ दस्तावेज में से लिंक युक्त तीनों ही पतों को डिफ़ॉल्ट ब्राउजर मोजिल्ला ने खोल लिया.

रविरतलामी

रवि, वाह! क्या आप इन परिणामों को मुख्य पृष्ठ/परिणाम की सारणी में लगा सकते हैं ताकि विश्लेषण में आसानी हो? --V9y १५:०८, १९ अक्टूबर २००७ (UTC)

विनय, लिनक्स के परिणामों को शामिल कर दिया है. -रवि 19अक्तूबर2007


[संपादित करें] मुख्य पृष्ठ/परिणाम

परीक्षण से संबंधित परिणाम यहाँ लिखें. हाँ का अर्थ है सफल; नहीं यानि असफल। Bold अक्षरों में प्रकाशित परिणाम दर्शाते हैं कि सभी परीक्षण सफल हुये।

-- V9y and Debashish

[संपादित करें] इन्टर्नेट एक्स्प्लोरर

इन्टर्नेट एक्स्प्लोरर(वर्सन ७) पर उदाहरण.परीक्षा सही तरीके से दिख रहा है। यदी न हो रहा हो तो Tools>internet options>language में हिन्दी को जोड़ लें--सुमित ११:५१, ४ जुलाई २००८ (UTC)