मुख्य पृष्ठ
विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से
अनुक्रम |
उदाहरण.परीक्षा मूल्यांकन में आपका स्वागत है
नए IDN टॉप-लेवल डोमेन्स के लिए मूल्यांकन क्षेत्र में आपका स्वागत है। परीक्षण IDNs, जो ग्यारह विभिन्न भाषाओं में नाम example.test का प्रतिनिधित्व करता है, को ICANN की IDNwiki का लक्ष्य कर बनाया गया है। अपने ब्राउजर में टाइप करने से या किसी IDN लिंक पर क्लिक करने से आप इस IDNwiki मूल्यांकन क्षेत्र में आ गये हैं। इसके हिंदी क्षेत्र में अपनी राह बनाने के लिए अभिनन्दन !
ऐसे बहुत से तरीक़े हैं जो इस लेख की पहुँच को लिंक करते हैं, और इसलिए कई संभावित मार्ग हैं जो आपको यहाँ तक लायॆ हैं। यह ज़रूरी नहीं है कि आपका ब्रॉउजर इस पेज की पहुँच या आपको भाग लेने में IDNs पूरी तरह से समर्थन करे। उदाहरण के लिए, आप स्वयं के कार्य वातावरण की क्षमता का परीक्षण निम्न लिंक्स से कर सकते हैं, जो प्रत्येक आपको पुन: इस पेज पर लाते हैं। दूसरा परीक्षण है IDN को ब्रॉउजर की एड्रेस लाइन में सीधा टाइप करना या कॉपी और पेस्ट करना। यह आपको इस पेज की ओर केवल तब ही उन्मुख करेगा यदि आपके ब्रॉउजर में IDN के लिए पूरा समर्थन हो। प्रथम दो कालम के लिंक किसी भी ब्राउजर में क्लिक करने पर काम करेंगे।
| पारंपरिक IDN | सभी ब्रॉउजर्स में क्लिक करने योग्य | टाइप या कॉपी और पेस्ट करने योग्य : पूर्ण IDN समर्थन ज़रूरी |
|---|---|---|
| http://हिन्दी.idn.icann.org | http://उदाहरण.परीक्षा | http://उदाहरण.परीक्षा |
इन IDN के अलावा, इस पेज तक केवल-हिन्दी नाम http://hi.idn.icann.org का प्रयोग कर प्रवेश पाया जा सकता है। यह फ़ार्म मुख्यत: उन उपयोगकर्ताओं के उपयोग और संचार के लिए तैयार किया गया है जो हिंदी लिपि से सुपरिचित नहीं हैं या जो IDN-जागरूक साफ़्टवेयर की पहुँच नहीं रखते हैं। (मूल संकल्पनाओं के लेख में इसके बारे में और भी बहुत कुछ बताया गया है।)
आपकी भागीदारी महत्वपूर्ण है!
इस मूल्यांकन में भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए आप उदाहरण.परीक्षा डोमेन के साथ अपने अनुभव और उपलब्ध सेवाओं को IDNwiki पर वर्णन कर सकते हैं। प्रत्येक लेख के लिए एक अलग चर्चा पेज दिया गया है जिसे चर्चा लेबल के टेब द्वारा देखा जा सकता है। आपकी टिप्पणी आयोजना और अंतिम चरण के क्रियान्वयन के लिए मूल्यवान है जॊ परिणत होता है टॉप-लेवल IDN के प्रत्यायोजन में।
परीक्षण करने की वस्तुएँ
मूल्यांकन भाग लेने के लिए आप सबसे पहले यह कर सकते हैं कि आपके स्वयं के कार्य वातावरण का परीक्षण करें।
- क्या आपके ब्रॉउजर में सभी तीन IDN लिंक्स कार्य कर रहे हैं ?
- क्या आप जिस तरह चाहते हैं उस प्रकार आपके ब्राउजर में एड्रेस और स्टेटस लाइनों में IDN प्रर्दशित होता है?
- यदि आप किसी इमेल संदेश के बॉडी या सबजेक्ट लाइन में टाइप या कॉपी और पेस्ट (और फिर प्रेषित) करते हैं तो क्या आपका इमेल प्रोग्राम IDN URL को सही तरीके से प्रसारित करता है?
- आप प्रयोग कर रहे किसी अन्य ऐप्लिकेशन में यदि आप IDN URL को टाइप या कॉपी करते हैं तो वो IDN को उसमें किस प्रकार अनुकूल बनाता है? (उदा. यदि आपका वर्ड प्रॉसेसर URL को क्लिक करने योग्य लिंक बनाता है, क्या वह अपेक्षानुसार कार्य करता है और यदि उसे किसी अन्य ऐप्लिकेशन में आगे भेजा जाता है तो क्या वे सही तरीक़े से बना रहता है?)
- आप जिन साफ़्टवेयर के अभ्यस्त हैं क्या उनके विकल्पों (जैसे कि अन्य ब्रॉउजर्स) की जाँच की है?
परिणामों को रिपोर्ट करना भूलें नहीं!
- क्या वे आपकी अपेक्षानुसार थे?
- क्या ऐसी कोई समस्या थी जिसका आप हल नहीं निकाल पाए?
- क्या मूल्यांकन सुविधा और सुधारी जा सकती है?
अतिरिक्त जानकारी
हिंदी मुख्य पृष्ठ एवं अन्य लेख जो example.test लैग्वेज्स में प्रस्तुत है के पूर्ण URL में IDN के पश्चात एक पाथ प्रदर्शक शामिल हैं, जो http://उदाहरण.परीक्षा/हिन्दी/ की तरह स्लैश द्वारा अलग किया गया है । आपके ब्रॉउजर की एड्रेस लाइन में पाथ एक वाच्य पठन या एक "%cc” अक्षरों के गूढ़ क्रम के रुप में दिखाई देगा। यह अंतरराष्ट्रीयकरण का एक महत्वपूर्ण पहलू है, हालाँकि यह IDN के प्रतिफल से नज़दीकी रूप से संबंधित होते हुए भी TLD मूल्यांकन के सख्त कार्यक्षेत्र से बाहर है। फिर भी यह प्रदर्शित होनेवाले IDNwiki की सामग्री का एक स्पष्ट भाग है और इस पर आपकी टिप्पणियो का स्वागत है।
